पंजाबराज्य

पुलिसकर्मी के परिवार को बड़ी राहत, पंजाब हाईकोर्ट ने बढ़ाई मुआवजे की रकम

चंडीगढ़.

सड़क हादसे में परिवार के मुखिया को खोने के बाद मुआवजे के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे परिवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है।

अदालत ने पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बचन सिंह की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा तय मुआवजे को 37.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 72.72 लाख रुपये कर दिया। परिवार को पहले तय राशि से 34.92 लाख रुपये अधिक मिलेंगे। ब्याज दर भी आठ से बढ़ाकर नौ प्रतिशत वार्षिक कर दी गई है। जस्टिस हरकेश मनुजा की पीठ ने जसपाल कौर व अन्य की अपील पर फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि बचन सिंह स्थायी सरकारी सेवा में थे और उनके परिवार में पांच आश्रित थे। इसलिए भविष्य की वेतन वृद्धि और परिवार की वास्तविक आर्थिक निर्भरता को मुआवजे की गणना में शामिल किया जाना चाहिए था।

फिरोजपुर-मुक्तसर मार्ग पर हुआ था हादसा
हादसा 26 नवंबर 2015 को हुआ था। पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल बचन सिंह अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ इंडिका कार से फिरोजपुर-मुक्तसर मार्ग पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच तेज रफ्तार पनबस ने कार को टक्कर मार दी। बस चालक गुरप्रीत सिंह एक वाहन को ओवरटेक करते समय लापरवाही से बस गलत दिशा में ले आया था। हादसे में बचन सिंह समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल ने बाद में दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button